Realme C11 को भारत में आज लॉन्च किया जा रहा है. इसे पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया गया था और अब ये भारत में दस्तक देने जा रहा है. इसमें Mediatek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है. Realme C11 के साथ ही कंपनी आज एक नए पावरबैंक को भी लॉन्च करेगी.

Realme C11. आपको बता दें मलेशिया में इसे MYR 429 (लगभग 7,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था. ऐसे में उम्मीद है कि भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास हो सकती है. मलेशिया में इसे मिंट ग्रीन और पीपर ग्रे कलर ऑप्शन में उतारा गया था.

 Realme C11के एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। यह दो रंग के विकल्पों में आता है - रिच ग्रीन और रिच ग्रे। फोन 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme वेबसाइट के जरिए सेल के लिए पेश होगा। जल्द ही इसे Realme के ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स के जरिए भी बेचा जाएगा।


Realme C11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिय गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है। 

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।