आखिरकार पता चल गया है कि वनप्लस का आने वाला किफायती फोन वनप्लस नॉर्ड होगा। OnePlus Nord की प्री-बुकिंग बुधवार से ऐमजॉन इंडिया पर शुरू..
1 जुलाई यानी बुधवार को वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए लिमिटेड संख्या में उपलब्ध होगा। कंपनी दोपहर 2 बजे ऐमजॉन इंडिया और OnePlus.in पर इस स्मार्टफोन की 100 यूनिट प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराएगी।
वनप्लस ने जानकारी दी है कि वनप्लस नॉर्ड सीरीज के तहत पहली डिवाइस यूरोप और भारत में उपलब्ध होगी। इसके अलावा लिमिटेड बीटा लॉन्च के बाद नॉर्थ अमेरिका में भी चुनिंदा यूजर्स नई डिवाइस को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। भारत में यूजर्स ऐमजॉन इंडिया पर जाकर Notify Me बटन पर क्लिक करके वनप्लस नॉर्ड से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं।
OnePlus भारत और ब्रिटेन में एक मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है. भारत में इस स्मार्टफोन के लिए प्री ऑर्डर आज से शुरू हो रहा है. दोपहर 1.30 बजे से इसे प्री बुकिंग कराई जा सकेगी.
OnePlus Nord के बारे में वन प्लस ब्रिटेन की वेबसाइट पर कुछ जानकारियां भी शेयर की गई हैं. कंपनी ने OnePlus Nord के लिए एक डेडिकेटेड इंस्टाग्राम हैंडल भी तैयार किया है, जहां इसके बारे में जानकारी दी गई है.
फिलहाल OnePlus Nord की कीमत साफ नहीं है. 1 जुलाई के बाद 8 और 15 जुलाई को भी OnePlus Nord के लिए प्री बुकिंग कराने का ऑप्शन होगा. कंपनी ने कहा है कि इस स्मार्टफोन को लिमिटेड स्टॉक में बेचा जाएगा.
OnePlus ने अब तक ये कन्फर्म कर दिया है कि OnePlus Nord की कीमत $500 (लगभग 37,000) रुपये के अंदर होगा. हालांकि भारत में 37,000 रुपये तक के स्मार्टफोन को सस्ता या बजट स्मार्टफोन नहीं कहा जा सकता है, यहां इस सेग्मेंट के स्मार्टफोन प्रीमियम कैटिगरी के ही माने जाते हैं.
Amazon India ने OnePlus Nord के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है जहां अभी Notify Me का ऑप्शन दिया जा रहा है. कंपनी की इंडिया वेबसाइट के जरिए भी इसकी प्री बुकिंग कराई जा सकती है.
OnePlus Nord में Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर के साथ 12GB रैम दिया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे और पंचहोल सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है.
OnePlus के पास अभी OnePlus 8 सीरीज है जो कंपनी का फ्लैगशिप है. भारत में अब तक इस स्मार्टफोन को अच्छा रेस्पॉन्स मिला है.कंपनी ने इंस्टाग्राम पर वनप्लस नॉर्ड के प्री-ऑर्डर डीटेल की जानकारी शेयर की। कंपनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में बताया कि अगले 24 घंटे में नई डिवाइस को सीमित संख्या में प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इंस्टाग्राम स्टोरीज को आज दोपहर 2 बजे अपडेट किया गया, इसलिए उम्मीद है कि प्री-ऑर्डर बुधवार को दोपहर 2 बजे शुरू हो सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी आज होने वाले इवेंट में मिलेगी। ऐमजॉन इंडिया पर नई वनप्लस डिवाइस के लिए पहले ही एक अलग पेज बना दिया गया है।
हाल ही में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड में ड्यूल फ्रंट कैमरे दिए जाएंगे। हैंडसेट में स्क्रीन पर एक पंच-होल कटआउट होगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, 6 जीबी रैम, 6.65 इंच स्क्रीन और 3 रियर कैमरे होंगे। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक 1000 चिपसेट होने का भी दावा कुछ रिपोर्ट्स में किया गया है।












0 Comments